Monday, January 8, 2018

शिव परिवार

शिव के अनगिनत नाम 
महादेव को देवों के देव भी कहते हैं। इन्हें भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ के नाम से भी जाना जाता है। वहीं तंत्र साधना में इन्हे भैरव के नाम से जाना जाता है। शिव हिन्दू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक हैं। वेदों में शिव को रुद्र कहते हैं। शिव व्यक्ति की चेतना के सूत्रधार कहे जाते हैं। शिव की पत्‍नी पार्वती हैं जो शक्ति का रूप कही जाती हैं। कार्तिकेय और गणेश शिव के दो पुत्र हैं, और अशोक सुंदरी इनकी बेटी हैं। शिव को ज्‍यादातर योगी के रूप में दिखाया जाता है। हालाकि उनकी पूजा शिवलिंग तथा मूर्ति दोनों रूपों में की जाती है। शिव के गले में नाग देवता विराजित हैं और हाथों में डमरू और त्रिशूल लिए हुए हैं। कैलाश उनका निवास स्‍थान है। शैव मत के आधार पर शिव के साथ शक्ति सर्व पूजित हैं

No comments:

Post a Comment