Thursday, October 31, 2013

धनतेरस

धनतेरस

प्रत्येक वर्ष कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि के दिन धन तेरस का त्योहार मनाया जाता है।

 इस दिन से ही पंच दिवसीय त्योहार शुरू होता है जो भाई दूज के साथ समाप्त होता है।


  धनतेरस के दिन ही भगवान धनवंतरी हाथों में स्वर्ण कलश लेकर सागर मंथन से उत्पन्न हुए।

 धनवंतरी ने कलश में भरे हुए अमृत से देवताओं को अमर बना दिया।

 धनवंतरी के उत्पन्न होने के दो दिनों बाद देवी लक्ष्मी प्रकट हुई।

इसलिए दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।

इस दिन सोना ,चांदी या बर्तन खरीदने शुभ माना  जाता  है


 

1 comment:

  1. वाह...उत्तम लेखन ...दीपावली की शुभकामनाएं.....

    ReplyDelete